डिजिटल मीडिया : हैंडबुक (Digital Media : Handbook)
डिजिटल मीडिया : हैंडबुक (Digital Media : Handbook)
Format : Paperback
Writer : Irfan-e-Azam
Pages : 228
ISBN : 9789393486653
Couldn't load pickup availability
यह पुस्तक उन सभी के लिए है, जो किसी भी रूप में डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। वे चाहे कोई वेबसाइट चलाते हों, यू-ट्यूबर हों, रील बनाते हों, ब्लॉगर हों, अपना पेज लिखते हों, पॉडकास्टर हों, ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल संचालित करते हों, या किसी भी तरह के कंटेंट क्रिएटर हों, या फिर डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया के आम उपयोगकर्ता ही क्यों न हों। यह पुस्तक सभी के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया की दुनिया में क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या कर सकते हैं, क्या नहीं कर सकते हैं, संचालकों से लेकर आम उपयोगकर्ताओं तक के अधिकार क्या-क्या हैं, कर्तव्य क्या-क्या हैं, इन तमाम पहलुओं के मद्देनज़र नियम क्या-क्या हैं, कानून क्या-क्या हैं, सरकारी दिशा निर्देश क्या-क्या हैं? ऐसी ही अनेक जिज्ञासाओं का सहज-सरल समाधान है यह पुस्तक। वे लोग, जो ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल चलाते हैं या चलाना चाहते हैं, उनके लिए तो यह पुस्तक बेहद जरूरी है। ऑनलाइन पत्रकारिता में रुचि रखनेवालों के लिए और किसी न किसी रूप में पत्रकारिता से जुड़े हुए लोगों-यथा पत्रकारिता के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थी, शोधार्थी, अध्यापक, आम पाठक, दर्शक व श्रोता, हर किसी के लिए यह बहुत काम की पुस्तक है। प्रशिक्षु पत्रकार, अप्रशिक्षित पत्रकार, सिटिजन जर्नलिस्ट (नागरिक पत्रकार) व नए डिजिटल पत्रकारों के लिए तो यह पुस्तक विशेष रूप से उपयोगी है।
