Skip to product information
1 of 1

जाने-अनजाने दुःख (Jane-Anjane Dukh) Novel in Hindi

जाने-अनजाने दुःख (Jane-Anjane Dukh) Novel in Hindi

Regular price ₹ 300.00
Regular price Sale price ₹ 300.00
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.

Format : Hardcover

Writer : Ashwani Kumar Dube

Pages : 192

ISBN : 9789383234202

Quantity
📲 WhatsApp पर ऑर्डर करें

अश्विनी कुमार दुबे का उपन्यास ‘जाने-अनजाने दुःख’ एक मध्यवर्गीय परिवार के मुख्य चरित्र जगदीश प्रसाद तथा उनके परिवार की अंतर्कथा है। एक निम्न मध्यवर्गीय डाक कर्मचारी एवं कृषक के पुत्र जगदीश प्रसाद के जन्म, शिक्षा, शादी-ब्याह, कॉलेज शिक्षक से वाइस चांसलर बनने, इस बीच पुत्र-पुत्रियों के जन्म, उनके शादी-ब्याह और विकास के दौरान 70 वर्ष की अवस्था में उनके सेवानिवृत्त होकर अपने पुश्तैनी गाँव पहुँचने की कथा को पूरी विश्वसनीयता एवं सशक्तता के साथ अश्विनी कुमार दुबे ने प्रस्तुत किया है।

इस उपन्यास के माध्यम से अश्विनी कुमार दुबे ने जगदीश प्रसाद और उनकी पत्नी सुमन के चरित्र को आमने-सामने रखते हुए सुख-दुःख के प्रति उनकी अनुभूतियों की कलात्मक अभिव्यंजना की है।

इस उपन्यास में अश्विनी कुमार दुबे की भाषा की पठनीयता और किस्सागोई ने इसे महत्त्वपूर्ण बनाया है। विश्वास है, हिंदी जगत में इसका स्वागत होगा।

View full details